10 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त और मोटरसाइकिल जब्त, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
जालोर/करडा। जिला पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत करडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आवड़दान रतनु अति. पुलिस अधीक्षक सांचोर और भवानीसिंह ईन्दा आरपीएस वृताधिकारी रानीवाडा के सुपरविजन में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद किया है।
नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढा तस्कर थानाधिकारी शिवराजसिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.01.2026 को कबुली ढाणी सेडिया ढाणीयों की ओर जाने वाले रास्ते पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान एक मोटरसाइकिल चालक प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता हुआ दिखाई दिया। संदिग्ध लगने पर जब उसे रोककर तलाशी ली गई, तो प्लास्टिक के कट्टे में अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त भरा हुआ मिला।
आरोपी और बरामदगी का विवरण:
- गिरफ्तार मुलजिम: रूगनाथराम पुत्र आसुराम जाति विश्नोई, उम्र 38 साल, निवासी कोटडा, पुलिस थाना करडा।
- बरामदगी: 10.300 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त।
- जब्त वाहन: मोटरसाइकिल नंबर RJ46SP9409।
पुलिस ने मुलजिम रूगनाथराम के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।
दो दिन पहले भी पकड़ी थी स्मैक गौरतलब है कि करडा पुलिस ने दो दिन पूर्व 15.01.2026 को भी कार्यवाही करते हुए किशनाराम पुत्र हरिंगा राम जाति विश्नोई निवासी अरणाय को 4.34 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम: इस सफल कार्यवाही में शिवराजसिंह भाटी (थानाधिकारी), शंकराराम (हैडकानि. 159 - विशेष भूमिका), हनुमानाराम (कानि. 798), श्रवण कुमार (कानि. 96 - विशेष भूमिका), लादुराम (कानि. 264), केसाराम (कानि. 776) और पूनमाराम (चालक कानि. 1015 - विशेष भूमिका) शामिल रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां