5.90 ग्राम अवैध मेफेड्रोन बरामद, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
रानीवाड़ा। राजस्थान पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे मिशन मदमर्दन के अंतर्गत ऑपरेशन संपोलिया में रानीवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान एक युवक को पकड़कर उसके कब्जे से 5.90 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) बरामद किया है।
यह कार्रवाई जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकासकुमार के निर्देशन एवं जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में की गई। जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संदिग्ध स्थानों व वाहनों की गहन तलाशी की जा रही है।

गिरफ्तारी की जानकारी:
दिनांक 07-08 जून 2025 की रात को रानीवाड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के पास, गश्त कर रही टीम ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से 5.90 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुई। आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र गंगाराम विश्नोई (22 वर्ष), निवासी हर्षवाड़ा, थाना रानीवाड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा संख्या 126/2025 दर्ज किया गया है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम:
- दीपसिंह, थानाधिकारी, रानीवाड़ा
- पूनमाराम, कांस्टेबल 432
- रामनिवास, कांस्टेबल 287
- जोगाराम, कांस्टेबल 246
- बुद्धाराम, चालक कांस्टेबल 1013
पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सफल कार्यवाही के लिए सराहना दी है एवं अवैध नशे के खिलाफ इस प्रकार की सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां