जालोर। पुलिस थाना कोतवाली ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध ‘‘ऑपरेशन संपोलिया’’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2.68 ग्राम स्मैक जब्त की है।
जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा एवं वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में, थानाधिकारी अरविन्दकुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने सरहद रामदेव होटल के पास, बिशनगढ़ रोड, जालोर क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में खड़े नेना राम पुत्र नारायणलाल बागरी (38), निवासी रामपुरा कॉलोनी, जालोर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी नेना राम को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की अग्रिम जांच थाना बिशनगढ़ के थानाधिकारी निम्बसिंह द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी अरविन्दकुमार, सउनि. हंसाराम, कानि. राकेश कुमार, सुरेशकुमार, सुरेन्द्र एवं हनुमानराम शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि ‘‘ऑपरेशन संपोलिया’’ के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।



