रानीवाड़ा – राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अन्य पिछड़ा वर्ग—ओबीसी विभाग) द्वारा रानीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर युवा कांग्रेस नेता राहुल कुमार सैंन आजोदर की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति से कांग्रेस संगठन एवं ओबीसी समाज में उत्साह का माहौल है।
राहुल सैंन पूर्व में एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता रह चुके हैं तथा छात्र संघ चुनावों में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी निरंतर राजनीतिक सक्रियता, संगठन के प्रति निष्ठा एवं युवाओं में मजबूत पकड़ को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस संगठन के इतिहास में यह पहला अवसर है जब इतनी कम आयु में किसी कार्यकर्ता को ओबीसी वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है, जिससे क्षेत्र के युवाओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है।
नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल कुमार सैंन ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा ओबीसी समाज से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



