4 आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के 12 जिलों में 100 से ज्यादा वारदातें कबूलीं
जालोर: रामसीन पुलिस ने एक ऐसे बड़े चोर गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसने राजस्थान के 12 जिलों में 100 से ज्यादा मोबाइल टावरों से करोड़ों रुपये की RRU मशीनें चुराई थीं। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पहले इन्हीं टावरों पर काम करते थे और अपने अनुभव का फायदा उठाकर चोरियां करते थे।
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
पकड़े गए आरोपियों में राकेश पंवार, चिमनाराम, महिपाल और सुरेश शामिल हैं। ये सभी पहले टावर कंपनियों में काम कर चुके हैं, जिससे इन्हें टावर पर चढ़ने और मशीन के कनेक्शन काटने का पूरा अनुभव था। ये गैंग मोबाइल से टावर की लोकेशन ट्रेस करते थे और रात के वक्त कंपनी के आईकार्ड का इस्तेमाल कर मौके पर पहुंचते थे।
50 मीटर ऊंचे टावर पर सिर्फ 10 मिनट में चढ़कर ये लोग आरआरयू मशीन के कनेक्शन काट देते थे। ये इसलिए इतनी तेजी दिखाते थे ताकि कंपनी के कर्मचारियों तक मैसेज पहुंचने से पहले ही चोरी कर सकें। चोरी की इन महंगी मशीनों को आरोपी औने-पौने दामों में कबाड़ियों को बेच देते थे, जिससे उन्हें बड़ा मुनाफा होता था।
100 से ज्यादा चोरियां कबूलीं
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने करीब एक साल में राजस्थान के कई जिलों में 90-100 वारदातों को अंजाम देना कबूला है। इनमें जालोर में 34, सिरोही में 18, पाली में 9, बाड़मेर में 3, बालोतरा में 2, जोधपुर ग्रामीण में 9, जोधपुर कमिश्नरेट में 1, नागौर में 3, उदयपुर में 7 और अजमेर में 1 चोरी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक, सुरेश नाम का आरोपी पहले भी सिरोही जिले में आरआरयू मशीन चोरी के दो मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस अब इन आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि और भी वारदातों का खुलासा हो सके और चोरी हुई मशीनों को बरामद किया जा सके।
यह कार्रवाई जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक राजेश मीणा और जालोर के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदोलिया के निर्देश पर की गई। इस ऑपरेशन को सफल बनाने में रामसीन थानाधिकारी तेजू सिंह के नेतृत्व वाली टीम का अहम योगदान रहा, जिसमें एएसआई अमरसिंह, एएसआई उम्मेदाराम, कांस्टेबल नरपतसिंह, गोपाराम, सुखराम, ओमप्रकाश, प्रकाश, जयंतिलाल और साइबर सेल के कांस्टेबल किशनलाल शामिल थे।
गिरफ्तारशुदा मुलजिमान:
- राकेश पंवार पुत्र रामनिवास माली उम्र 26 साल
निवासी: खवासपुर, पुलिस थाना: बौरुन्दा,
जिला: जोधपुर ग्रामीण - चिमनाराम पुत्र अलपुराम माली उम्र 22 साल
निवासी: खवासपुर, पुलिस थाना: बौरुन्दा,
जिला: जोधपुर ग्रामीण - महिपाल पुत्र किशनाराम माली उम्र 26 साल
निवासी: कौसाणा, पुलिस थाना: पीपाड सिटी,
जिला: जोधपुर ग्रामीण - सुरेश पुत्र ओमाराम माली उम्र 25 साल
निवासी: कौसाणा, पुलिस थाना: पीपाड सिटी,
जिला: जोधपुर ग्रामीण
यह कार्रवाई जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा और जालोर के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदोलिया के निर्देश पर की गई। रामसीन पुलिस की इस टीम को इस बड़ी सफलता के लिए सराहा गया है। पुलिस आरोपियों से और वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां