रानीवाड़ा। रैंज आईजी विकासकुमार और जालोर एसपी ज्ञानचन्द यादव के द्वारा संचालित भौकाल अभियान के तहत जिले में ईनामी वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के तहत भवानीसिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत रानीवाड़ा के निकटतम सुपरविजन में दीपसिंह थानाधिकारी रानीवाड़ा के द्वारा सफल आॅपरेशन को अंजाम दिया गया है।
चैहान ने बताया कि गठित टीम द्वारा प्रकरण संख्या 185 दिनांक 10.08.2023 धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120बी भादसं. पुलिस थाना रानीवाड़ा में फर्जी मुख्तियारनामा के बनाकर जमीन हड़पने की नियति से रजिस्ट्री करवाने का मुख्य अभियुक्त दुर्गाराम को गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश कर जेल भिजवाया गया।
उन्होंने बताया कि भामाराम पुत्र चेलाराम जाति कलबी निवासी चाटवाडा द्वारा पुलिस थाना रानीवाड़ा पर दिनांक 10.08.2023 को अभियोग पंजिबद्ध करवाया कि अभियुक्तगण दुर्गाराम पुत्र जीवाराम कलवी निवासी मेड़ा व भीखाराम पुत्र गोदाजी जाति कलबी निवासी जालेरा खुर्द के द्वारा सरहद चाटवाडा में स्थित प्रार्थी के एसआर पेट्रोल पंप की जमीन का फर्जी मुख्तियारनामा बनाकर जमीन का रजिस्ट्री के जरिये अभियुक्त दुर्गाराम की पत्नि लक्ष्मी के नाम हस्तांतरित करवा दिया।
वगैरा अभियोग की जांच के दौरान विवादित मुख्तियारनामा को एफएसएल जांच करवायी जाकर रिपोर्ट प्राप्त करने पर उक्त विवादित मुख्तियारनामा पर भोमाराम के फर्जी हस्ताक्षर दुर्गाराम के द्वारा कर फर्जी मुख्तियारनामा तैयार कर स्वयं को पत्नि लक्ष्मी के नाम जमीन की रजिस्ट्री हस्तांतरण करवाता पाया गया। जिस पर दिनांक 25.02.2025 को अभियुक्त दुर्गाराम का जुर्म धारा 420, 465, 467, 468. 471, 120बी भादसं, में गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया।
इस सफल कार्यवाही में थानाधिकारी दीपसिंह चैहान सहित रामनिवास कानि., नरेन्द्रकुमार कानि, का सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां