रानीवाड़ा। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार रेंज में अवैध गतिविधियों, मादक पदार्थ, वांछित अपराधियों के विरूद्ध भौकाल अभियान के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही जारी है।
आवड़दान रत्नू अति. पुलिस अधीक्षक, सांचोर एवं भवानीसिंह उप अधीक्षक वृत रानीवाड़ा के निकटतम सुपरविजन में दीपसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना रानीवाड़ा के नैतृत्व में गठित टीम द्वारा 4 मार्च को पुलिस थाने में धारा 64(1), 351 (1), 189 (2) बी.एन.एस. 2023 व 3,4 पोक्सो एक्ट पुलिस थाना रानीवाड़ा में नाबालिक पिड़ीता के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी प्रकाश कुमार पुत्र जौनुजी जाति भील, निवासी गांग, पीएस रानीवाडा को कड़ी मेहनत व भरसक प्रयास के बाद 6.03.2025 को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्यवाही में थानाधिकारी दीपसिंह चैहान के साथ रामनिवास कानि., सोहनलाल कानि., जगदीश कानि., कमला म. कानि. पुलिस टीम साथ रही।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां