रानीवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक दिलचस्प लेकिन चिंताजनक घटना सामने आई है। धानेरा निवासी इंद्रबेन विनोदभाई सोनी, जोधपुर-साबरमती ट्रेन में सवार होने की कोशिश कर रही थीं, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से करीब 1.33 लाख रुपये मूल्य की 28 ग्राम सोने की चेन छीन ली।
चोरी का पता ट्रेन के रानीवाड़ा स्टेशन से रवाना होने के 10 मिनट बाद चला, जिसके बाद उन्होंने भीलडी रेलवे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। अब इस मामले की जांच जालोर रेलवे पुलिस के हाथों में है। पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
बता देते है कि रानीवाड़ा रेलवे स्टेशन पर एक ओर ऐसी घटना घटित हुई थी। एक महिला को गिरफ्तार भी किया था। पुलिस सतर्क है। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग ने अब जोर पकड़ लिया है। घटना ने यात्रियों को सतर्क रहने का एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।
