भीनमाल/रानीवाड़ा। राजपुरोहित युवा सेवा संघ के तत्वाधान में स्वामी दत्तशरणानंद महाराज एवं दंडी स्वामी देवानंद महाराज कालंदरी की मौजूदगी में राजपुरोहित समाज के युवाओं का एक दिवसीय महासम्मेलन सिरोही जिले के केसुआ गांव के पास स्थित श्री मनोरमा गोलोक तीर्थ, नंदगांव में आयोजित होने जा रहा है। जिसको लेकर राजपुरोहित युवाओं में उत्साह है।
रानीवाडा में राजपुरोहित युवाओं द्वारा इसको लेकर विभिन्न प्रकार की तैयारियां की जा रही है। बाजारों में मुख्य जगह पर होर्डिंग और वाहनों के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। महासम्मेलन राजपुरोहित समाज के युवाओं को गौरक्षा समाज सेवा और शिक्षा जागृति जैसे सुकृत उद्देश्यों को लेकर आहूत किया जा रहा है।

महासम्मेलन में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दक्षिण भारत आदि प्रांतों से भारी संख्या में राजपुरोहित युवाओं आना तय हुआ है। आज समाज के स्थानीय युवाओं द्वारा राजपुरोहित छात्रावास रानीवाडा में महासम्मेलन की पूर्व तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें बाबूलाल डुंगरी, नरेशकुमार पटवारी, रमेशकुमार रानीवाडा खुर्द, हेमताराम रानीवाडा खुर्द, डॉ. निकुल राजगुरु सहित समाज का युवा वर्ग उपस्थिति रहा। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की ग्रुप में जुड़े सभी युवा अपने अपने गाँव से अधिक से अधिक युवा बल को लेकर नंदगाँव पहुँचे और अंत में पोस्टर का विमोचन कर कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां