लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी का जनसंपर्क के दौरान भव्य स्वागत हुआ।
रानीवाड़ा 5 अप्रेल। जालौर सिरोही लोकसभा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी ने रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बामनवाड़ा, बड़गांव, धानसीन, धानोल, जाखड़ी, रतनपुर, मैत्रीवाडा, गांग व सेवाड़ा जनसंपर्क किया।
लोकसभा प्रत्याशी चौधरी ने कहा कि सामान्य परिवार से किसान कार्यकर्ता हूँ गरीब किसानों का दुख दर्द में जानता हूँ गांवो के लोगो की समस्याओं को भली भांति समझता हूँ। आप सबका साथ व समर्थन चाहिए। जिससे आने वाले समय मे आप सब की समस्याओं को दुरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री गहलोत ने किसानों के साथ कुठारघात किया है किसानो का कर्ज माफी का वादा कर वादा खिलाफी की है तत्कालीन गहलोत सरकार ने हर वर्ग के साथ वादा खिलाफी की है जो वादे घोषणा पत्र में किए थे वे पांच साल में भी पूरे नहीं कर पाए।

उन्होंने कहा कि जालौर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने बेटे वैभव गहलोत को उतारा है और आज बड़े-बड़े वादे कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं लेकिन जनता अब झूठे वादों में फसने वाली नही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा की सरकार है और केंद्र में भी भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 सालों में देश को विश्व पटल ऐतिहासिक कार्यकिये है जिससे देश प्रगति कर रहा है। उनकी योजनाएं का हर गरीब, वंचित व शोषित को फायदा मिला है आने वाले समय मे मोदी जो वायदे कर रहे है उसकी पूरी गारंटी है। कांग्रेस अपना अस्तित्व खो चुकी है आने वाले समय में कांग्रेस ठूँठनें से भी नहीं मिलेगी। इसलिए अब कांग्रेस के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान लोकसभा प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मैं आप सबके बीच में रहकर आपकी हर समस्याओं का समाधान करूंगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री बताया कि जनसंपर्क के दौरान लोगों ने लोकसभा प्रत्याशियों लुम्बाराम चौधरी का माला पहनाकर हर गांव में भव्य स्वागत किया। और ग्रामीणों ने भारी मतों से जीताने का भरोसा दिलाया। लोकसभा संयोजक नारायण सिंह देवल, पूर्व विधायक जगसीराम कोली जिला प्रमुख सिरोही अर्जुन पुरोहित तत्कालीन कांग्रेस को घोटाला की सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा ने 10 सालों में जो विकास करवाया वह ऐतिहासिक विकास है इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां