ऑपरेशन संपोलिया के तहत बड़ी कार्रवाई, 1.25 ग्राम स्मैक बरामद, मोटरसाइकिल जब्त
जालोर।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए जिले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। ‘‘ऑपरेशन संपोलिया’’ के तहत करड़ा थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने 1.25 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
नाकाबंदी में पकड़े गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचोर और वृताधिकारी रानीवाड़ा के सुपरविजन में थानाधिकारी कमलेश के नेतृत्व में टीम ने सरहद अरणाय गोचर भूमि के पास नाकाबंदी की। इस दौरान दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल के साथ खड़े मिले। तलाशी में उनके पास से 1.25 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
आरोपियों के नाम व विवरण
- किशनाराम पुत्र हरिंगाराम, जाति विश्नोई, उम्र 38 वर्ष, निवासी अरणाय (विक्रेता)
- अशोक कुमार पुत्र किशनाराम, जाति विश्नोई, उम्र 28 वर्ष, निवासी अरणाय (खरीदार)
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21, 29 के तहत थाना करड़ा में प्रकरण संख्या 70/2025 दर्ज किया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (नंबर त्श्र46ैभ्9313) को भी जब्त किया गया है। मामले की आगे की जांच जसवंतपुरा थानाधिकारी गुमानसिंह कर रहे हैं।
पुलिस टीम में कमलेश (थानाधिकारी), हनुमानाराम (कानि. 798), लादुराम (कानि. 264), सोहनकुमार (कानि. 796), कृष्णकुमार (कानि. 351), प्रियंका (महिला कानि. 535), पूनमाराम (चालक कानि. 1015) शामिल रहे।
- मिशन मदमर्दन के तहत लगातार कार्रवाई
जोधपुर रेंज में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ‘‘मिशन मदमर्दन’’ के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिले में नाकाबंदी, संदिग्ध स्थानों और वाहनों की सघन तलाशी के साथ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि आगे भी यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां