जालोर। स्थानीय सांसद ने कल 17 मार्च को लोकसभा में रेल संबंधित मांगों को लेकर नियम 377 के तहत सूचना की मांग कर सुविधाए स्वीकृत कराने की मांग की है। सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि संसदीय क्षेत्र जालौर, राजस्थान के रेलवे से संबंधित निम्नलिखित महत्नपूर्ण मुददों का सरकार के ध्यान में लाना चाहता हूँ।
जालोर से क्रमशः बेंगलोरु, हैदराबाद, कोयम्बटुर, चेन्नई से जोधपुर वाया समदडी भीलडी गर्मियो की छुटियो के लिए समर स्पेशल रेल चलाई जाए। इसी तरह कोयम्बतूर-भगत की कोठी स्पेशल को पुनः शुरू कर इसे नियमित किया जाए। सालासर एक्सप्रेस तथा भगत की कोठी कामाख्या एक्सप्रेस को गॉधीधाम वाया समदडी-भीलडी तक विस्तार किया जाए। बाडमेर-यशवंतपुर एसी एक्सप्रेस को सप्ताह में सातों दिन चलाया जाए। चेन्नई-अहमदाबाद का हिसार तथा नवजीवन एक्सप्रेस जोधपर तक विस्तार (वाया समदडी भीलडी ) तक किया जाए।
चौधरी ने कहा कि जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस को भीलडी तक विस्तार किया जाए। पिंडवाडा रेलवे स्टेशन पर आश्रम एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, वन्देभारत एक्सप्रेस, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा स्वरूपगंज स्टेशन पर हरिद्वार मेल, आश्रम एक्सप्रेस, गरीबरथ एक्सप्रेस का ठहराव दिया जाए। डीएमयू को फालना तक विस्तारित किया जाए। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाया जाए। आकांक्षी जिला सिरोही जिला केन्द्र को पिण्डवाडा या स्वरूपगंज से बागरा तक नई रेलवे लाइन से जोडा जाए। स्वरूपगंज रेलवे स्टेशन के समीप फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाए।
बता देते है कि बरसों पहले सांचौर को कच्छ से पंजाब सरहदी रेल नेटवर्क से जोडने के लिए सर्वे हुआ था। परन्तु बाद में कोई किसी सांसद ने सुध नही ली। इस बार भी रेल संबंधित मांगों में सांचौर का नाम नही है। इसी तरह, रानीवाड़ा रेल्वे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज नही होने से पेसेंजर्स को जान हथेली पर रखकर पटरी बदलनी पडती है। बावजूद इसके, लुंबाराम की जबान पर रानीवाड़ा का नाम नही है। रानीवाड़ा के लोगों ने सांसद से नाराजगी जतायी है।



