स्वतंत्रता सेनानियों का होगा सम्मान, काली रात को याद कर लोकतंत्र के संघर्ष को किया जाएगा नमन
भीनमाल, 22 जून। भारतीय जनता पार्टी जालौर द्वारा आपातकाल की काली रात और जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को लेकर 24 जून, मंगलवार को जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन भीनमाल में किया जाएगा। यह आयोजन दोपहर 12:15 बजे क्षेमकरी माताजी तलहटी स्थित माली समाज धर्मशाला में होगा।
जिला संयोजक पुखराज राजपुरोहित वीराणा ने बताया कि संगोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में राज्यमंत्री व जालौर प्रभारी मंत्री के.के. विश्नोई एवं प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी मौजूद रहेंगे। साथ ही विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुंबाराम चौधरी, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा, जिला प्रमुख राजेश राणा, विधायक छगन सिंह राजपुरोहित, पूर्व सांसद देवजी एम. पटेल, पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, शंकर सिंह राजपुरोहित, नारायण सिंह देवल, अमृता मेघवाल सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व स्वतंत्रता सेनानी संगोष्ठी में भाग लेंगे।
जिला सह-संयोजक भरत सिंह भोजानी ने जानकारी दी कि संगोष्ठी में जिलेभर के भाजपा पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, कार्यसमिति सदस्य, पूर्व अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के संयोजक-सहसंयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
व्यापक स्तर पर चल रही तैयारियां
संगोष्ठी की तैयारियों में विधानसभा संयोजक महेंद्र सिंह भागली, बिशनसिंह सोलंकी, महेंद्र सोलंकी, मलाराम सियाग और हनुमान प्रसाद भादू जुटे हुए हैं। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे जिले से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
लोकतंत्र की रक्षा में बलिदान याद किया जाएगा
इस संगोष्ठी में आपातकाल के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को याद किया जाएगा। साथ ही डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान भी इसी अवसर पर किया जाएगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां