Homeन्यूज़साईंजी की बेरी के पास वृद्ध महिला की हत्या, दो दिन पुरानी...

साईंजी की बेरी के पास वृद्ध महिला की हत्या, दो दिन पुरानी घटना, अकेली रहती थी महिला, पुलिस जुटी जांच में

Published on

रानीवाड़ा खुर्द की साईंजी की बेरी में गत रात्रि को अज्ञात व्यक्तियों ने एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है परंतु अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल नहीं हुई है। वही आपसी समझाइश के बाद पुलिस प्रशासन ने वृद्धा का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है।

थानाधिकारी सवाईसिंह राठौड़ ने बताया कि भीनमाल रानीवाड़ा सड़क मार्ग पर रानीवाड़ा से 6 किलोमीटर दूर साईंजी की बेरी दरगाह के पास भीलो की ढाणी में आज एक वृद्ध महिला की हत्या होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके देखने पर मकान में जमीन पर एक वृद्ध महिला का शव देखा गया।

पूछताछ के बाद ऐसी जानकारी मिली है कि भीलो की ढाणी में रहने वाली 70 साल की लखमी पत्नी नागजीराम भील के पुत्र नहीं था एक पुत्री थी जिसकी शादी जालेरा में हो रखी थी। लखमीदेवी अपने घर में अकेली रहती थी, वक्त गुजारने के लिए उसने छोटे-मोटे किराने की दुकान कर रखी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि कल पूरे दिन उसके घर का दरवाजा बाहर से बंद था एवं ताला लगा रखा हुआ देखा गया। लोगों ने सोचा कि अपनी पुत्री से मिलने जालेरा गई होगी, परंतु शाम तक नहीं आने पर उसकी जमाई को सूचना दी गई। जालेरा से उसका जमाई साईंजी की बेरी पहुंचा। मौका देखने के बाद थोड़ा शक होने पर मकान का दरवाजा तोड़कर खोला गया। उसमें वृद्ध महिला जमीन पर पड़ी मिली। उसके सिर, आंखों पर चोटें देखी गई। जमीन पर खून बहा हुआ देखा गया। इस तरह अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी हत्या कर दी है।

राठौड़ ने बताया कि भील बस्ती में मौजूद पंचों और गांव के जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद वृद्ध महिला की बॉडी को रात्रि को रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया गया। महिला की हत्या परसों रात्रि को होना प्रतीत हुआ है। पुलिस उसके मकान पर आने जाने वाले व्यक्तियों और संदेहास्पद लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद वृद्धा का अंतिम संस्कार आज दोपहर के बाद कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी को की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है।

ढाणी में रहने वाले कुछ युवकों ने बताया की यहां कुछ युवा नशीले ड्रग के आदतन नशेड़ी हो गए है। कई चोरी के मामले में जेल जा चुके है। एमडी ड्रग का प्रचलन ज्यादा होने 10 से ज्यादा युवा इसकी गिरफ्त में आ गए है। उनके परिजन बहुत ज्यादा परेशान है। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...