रानीवाड़ा। रैंज आईजी विकासकुमार, जालोर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव, द्वारा अपराधियों के विरूद्ध संचालित भौकाल अभियान के तहत जिले में प्रकरणों में वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही के तहत आवङदान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचोर एवं भवानीसिंह इंदा आरपीएस वृताधिकारी वृत रानीवाङा के सुपरविजन में दीपसिह चौहान निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना रानीवाड़ा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा पिडीता की बाद तलाश सुरत (गुजरात) से दस्तयाब कर बाल कल्याण समिति जालोर पेश कर बाद विधिक कार्यवाही के उसके परिजनों को सुपुर्द की गई।
बता देते है कि नाबालिक बालिका का अपहरणकर्ता अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र बलवंताराम जाति भील निवासी करवाडा थाना करडा को दिनांक 17.02.2025 गिरफ्तार कर बाद अनुसंधान आज दिनांक 18.02.2025 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
घटना का विवरण- दिनांक 28.01.2025 को थाना हल्का रानीवाडा से एक नाबालिक बालिका का अहपरण कर ले जाने की घटना कारित करना वगैरा। जिस पर पुलिस थाना रानीवाडा में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
इस कार्यवाही में थानाधिकारी दीपसिंह चौहान के साथ मोहनलाल सउनि, रामनिवास कानि., श्रीमति कमला म. कानि., सहित टीम रानीवाड़ा का खास सहयोग रहा।
