Homeजालोरभीनमाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹67 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य ठेकेदार...

भीनमाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹67 लाख की धोखाधड़ी में मुख्य ठेकेदार सहित 2 गिरफ्तार

Published on

जालोर। जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देश पर संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, जालोर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर ज्ञानचन्द्र यादव के मार्गदर्शन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालोर मोटाराम गोदारा तथा पुलिस उप अधीक्षक, भीनमाल अन्नराज राजपुरोहित के पर्यवेक्षण में भीनमाल थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में धोखाधड़ी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है।


घटना का विस्तृत विवरण

दिनांक 29 जुलाई, 2025 को भंवरिया इफ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि. के प्रोजेक्ट मैनेजर लहरी लाल पुत्र निवाजया बैरवा (उम्र 46 साल, निवासी जगतपुरा, प्रताप नगर, जयपुर) ने भीनमाल पुलिस थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी कंपनी केंद्र सरकार की RDSS योजना (टेंडर क्रमांक-634) के तहत जालोर और सांचौर जिलों में बिजली के खंभे, लाइनें, DTR और अंडरग्राउंड केबल लगाने का काम करती है। कंपनी का स्टोर और कार्यालय नारायण वाटिका, मनुहार रेस्टोरेंट के सामने, भागलभीम रोड, भीनमाल में स्थित है।

कंपनी यह कार्य विभिन्न ठेकेदारों से करवाती है, जिसमें मुकेश सिंह रावत पुत्र गोविन्द सिंह रावत (निवासी झालरा, आसींद, रघुनाथपुरा, भीलवाड़ा) को हरजी बिजली घर की छीपरवाड़ा फीडर सब डिवीजन उम्मेदपुर, डिवीजन जालोर का 11 KV फीडर और 33 KV नारणावास का कार्य दिया गया था। कंपनी ने मुकेश सिंह के साथ नियमानुसार समझौता किया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, दिनांक 20 जुलाई, 2025 और 26 जुलाई, 2025 को कंपनी की गाड़ी से सामान भेजा गया। इसके अतिरिक्त, 27 जुलाई, 2025 की शाम 5 बजकर 40 मिनट पर मुकेश सिंह अपने खुद के ट्रक (RJ 14 GA 2481) से कंपनी के स्टोर से सामान लेने आया और रात करीब 9 बजे लेकर गया। हालांकि, यह सामान कंपनी की दोनों साइटों पर नहीं पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कंपनी द्वारा पहले भी जो सामान मुकेश सिंह को दिया गया था, वह भी साइट से लेकर गायब हो गया था। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। इस पूरे सामान की अनुमानित कीमत 66,91,410.332 रुपये (छियासठ लाख इकरानवे हज़ार चार सौ दस रुपये) है। इस रिपोर्ट के आधार पर भीनमाल पुलिस थाने में मुकदमा संख्या 306, दिनांक 29 जुलाई, 2025, धारा 316(2), 318(4) बीएनएस के तहत दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।


गिरफ्तारी और आगे की कार्यवाही

पुलिस टीम ने गोपनीय जानकारी जुटाकर दिनांक 01 अगस्त, 2025 को उदयपुर से आरोपी मुकेशसिंह रावत और उसके सहयोगी जाहिदखान को दस्तयाब किया। पूछताछ में सामने आया कि भंवरिया इफ्रा प्रोजेक्ट प्रा. लि. ने जालोर जिले में बिजली के ओवरलोड को कम करने का ठेका लिया था, जिसमें मुकेशसिंह को ठेकेदार के रूप में नियुक्त किया गया था। मुकेशसिंह ने भीनमाल स्थित कंपनी के गोदाम से दो ट्रकों में बिजली लाइनों का सामान भरा और संबंधित साइटों पर न ले जाकर, कंपनी के साथ धोखाधड़ी करते हुए अपने सहयोगी जाहिदखान के मार्फत अन्यत्र स्थान पर बेच दिया।

इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से बिजली का सामान बरामद करने, घटना में प्रयुक्त ट्रकों के संबंध में और वारदात में सहयोगी अन्य आरोपियों के संबंध में आगे की जांच के लिए, दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा रिमांड प्राप्त किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम

  1. मुकेशसिंह रावत पुत्र गोविंदसिंह राव (उम्र 23 साल, निवासी झालरा, ढेडी का बाडीया, पुलिस थाना आसींद, भीलवाड़ा)
  2. जाहिदखान पुत्र सुभानखान मेव (उम्र 28 साल, निवासी जालु की रोड, जाट छात्रावास के पीछे, लक्ष्मणगढ़, पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़, अलवर)
पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...