दबिश पड़ते ही क्लीनिक छोड़ भागा झोलाछाप, प्रशासन ने दर्ज कराया मुकदमा
रानीवाड़ा (जालौर)। स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने सिलासन गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ग्रामीणों से मिली शिकायतों के आधार पर गठित टीम ने जब सिलासन स्थित क्लीनिक पर दबिश दी, तो कार्रवाई की भनक लगते ही झोलाछाप महेंद्र देवासी क्लीनिक बंद करके मौके से फरार हो गया।

क्लीनिक हुआ सील
मौके पर पहुंची टीम ने अवैध रूप से संचालित इस क्लीनिक को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया है। विभाग द्वारा क्लीनिक से बरामद किए गए आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है और फरार झोलाछाप के खिलाफ कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
टीम में ये रहे शामिल
इस संयुक्त कार्रवाई में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी रानीवाड़ा डॉ. गणपतलाल, करड़ा थाना एसएचओ शिवराज सिंह, एएसआई शंकरलाल, सिलासन के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश विश्नोई, सीएचओ हितेश कुमार और वरिष्ठ सहायक चन्दूलाल मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां