सांचौर 27 सितंबर। जिला कलेक्टर शक्ति सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
जिला सीएमएचओ डॉ बी.एल. बिश्नोई ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सांचौर शहर के बडसम रोड स्थित एक निजी क्लीनिक का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया तथा अवैध संचालन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सीज किया गया। इसी तरह बागोड़ा उपखंड के ग्राम कालेटी में झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दवाइयों को जब्त किया गया।
जिले के रानीवाड़ा उपखंड एवं चितलवाना उपखंड में स्वास्थ्य विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की।
इस दौरान सांचौर बीसीएमओ डॉ ओमप्रकाश सुथार, तहसीलदार रायमल चौधरी, बागोड़ा उपखंड में बीसीएमओ डॉ विकास जांगिड़, तहसीलदार नीरज कुमारी सहित पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां