Homeन्यूज़चर्चित जेतपुरा चोरी प्रकरण | तेरह में से दस आरोपियों को सजा...

चर्चित जेतपुरा चोरी प्रकरण | तेरह में से दस आरोपियों को सजा | तीन को किया बरी | 2022 की घटना | तीन किलो से ज्यादा सोने के जेवरात हुए थे चोरी

Published on

सांचौर जिले के रानीवाड़ा पुलिस थाने के जेतपुरा गांव के प्रवासी करोड़पति के घर 17 दिसंबर 2022 को हुई बहुचर्चित चोरी की घटना को लेकर कोर्ट का फैसला आ गया है। बता देते है कि चोरी की घटना में तीन किलो से ज्यादा गोल्ड ज्वेलरी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। प्रभावशाली उद्योगपति और विश्व विख्यात श्री मनोरमा गोलोक तीर्थ के अध्यक्ष प्रताप पुरोहित के घर हुई इस घटना को लेकर प्रशासनिक मशीनरी में हडकंप मच गया था।

बता देते है कि जेतपुरा चोरी प्रकरण में पुलिस थाना रानीवाड़ा में दर्ज मामले में आरोपित शेषनाथ वगैरह को रानीवाड़ा ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पंकज सांखला ने वाद विचारण के बाद 4 मार्च 2024 को निर्णय सुनाते हुए आरोपी दिनेश खान असकरखान रानीवाड़ा कला, बदाराम उर्फ बलवंत पुत्र पीराराम सरूपगंज, लाखाराम पुत्र नेथीराम कोट की ढाणी को दोष मुक्त किया गया। शेष सभी आरोपी दोषसिद्धि घोषित करते हुए आरोपी राजू उर्फ राजेश पुत्र मनोहर फणसगावकर निवासी लालबाघ मुंबई, कांतिलाल अनाजी सोनी रानीवाड़ा कला, दीपक कुमार पुत्र शिवाजी झर्रे सांगली महाराष्ट्र, विनोद पवार पुत्र विश्वास पंवार मेरठ हाल सांगली को दो-दो साल का कारावास की सजा चुनाई है। यानि 13 आरोपियों में 4 को दो दो साल, 6 जनों को तीन तीन साल की सजा सुनाई है। तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है।

अभियोजन अधिकारी मेवाराम ने बताया कि आरोपी विजयकुमार पुत्र सोनाराम बड़गांव, मुस्तफा युनूस खान उर्फ बटला शेहेब, मोहम्मद नाजिम पुत्र युुनूस अहमद निवासी दौलताबाद बिजनोर उत्तरप्रदेश, शेषनाथ पुत्र रामानंद उपाध्याय मजीद बंदर वेस्ट मुंबई, करण उर्फ विपिन पुत्र चन्द्रसिंह चमोली नेनीताल उत्तराखंड, विक्रम उर्फ रावण पुत्र छोगाराम रेवदर को तीन-तीन साल के कारावास व अर्थ दंड से दंडित करने का निर्णय सुनाया है। अभियोजन की ओर से पैरवी अभियोजन अधिकारी मेवाराम द्वारा की गई है।

Pratap Purohit

परिवादी की ओर से पैरवी अधिवक्ता जबराराम पुरोहित और भोपालसिंह की ओर से की गई। अभियुक्त शेषनाथ उपाध्याय, करण उर्फ विपिन, मुस्तफा यूनुस उर्फ बटला की ओर से भंवरलाल चौधरी, विक्रम उर्फ रावण, दीपक झर्रे, विनोद पंवार की ओर से अधिवक्ता के केसरदान चारण, दिनेश खान की ओर से अधिवक्ता पुखराज बिश्नोई, अभियुक्त बलवंत, राजेश, की ओर से अधिवक्ता जानू प्रशांत व अमृत कटारिया और लाखाराम, मोहम्मद नाजिम, विनय कुमार, कांतिलाल की ओर से अधिवक्ता मोहनलाल बिश्नोई ने पैरवी कर न्याय दिलाया। फैसला सुनाने के वक्त न्यायालय में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूरणसिंह देवड़ा, श्रवणसिंह देवडा, सुमेरसिंह सोलंकी, कल्याण डाबी, वीरबहादुर सिंह, ललित गोयल, पृथ्वीराज चौहान अन्य अधिवक्ता और आरोपियों के परिजन मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...