सांसद लुंबाराम चौधरी के प्रयासों से मिली बड़ी सौगात, राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू देंगे 40 लाख, सांसद कोष से मिलेंगे 8 लाख रुपये
सर्कल न्यूज नेटवर्क सिरोही। जिले के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बड़ी और सुखद खबर सामने आई है। जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी के अथक प्रयासों से जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध अरविंद पवेलियन में करीब 48 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक मल्टीपर्पज हॉल (बहुउद्देशीय कक्ष) के निर्माण को वित्तीय मंजूरी मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से स्थानीय खेल प्रतिभाओं को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सांसद बिट्टू और चौधरी के संयुक्त फंड से संवरेगी व्यवस्था सांसद लुंबाराम चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अरविंद पवेलियन के विकास के लिए राज्यसभा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के मद से करीब 40 लाख रुपये और स्वयं सांसद चौधरी के विकास फंड से 8 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। गौरतलब है कि सांसद खेल महोत्सव के दौरान सांसद बिट्टू ने चौधरी के आग्रह पर 25 लाख रुपये की घोषणा की थी, जिसे बाद में सांसद चौधरी ने विशेष पैरवी कर 40 लाख रुपये तक बढ़वाया।
इंडोर गेम्स के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं अरविंद पवेलियन में बनने वाले इस नए बहुउद्देशीय परिसर में:
- खिलाड़ियों के अभ्यास और इनडोर गतिविधियों के लिए एक विशाल हॉल तैयार किया जाएगा।
- खिलाड़ियों के ठहरने व तैयारी के लिए विशेष कक्ष (रूम) बनाए जाएंगे।
- परिसर में आधुनिक व स्वच्छ शौचालय की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
स्थानीय युवाओं व खेल प्रेमियों में खुशी पवेलियन में नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने इस स्वीकृति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लंबे समय से इनडोर सुविधाओं की दरकार थी। सांसद चौधरी की इस पहल से अब जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए अनुकूल माहौल मिल सकेगा।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां