जालोर जिले में ऑपरेशन खुलासा के तहत कोतवाली पुलिस ने ग्रेनाइट फैक्ट्री से केबल चोरी के मामले का खुलासा किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी में प्रयुक्त टैक्सी वाहन जब्त किया।
गिरफ्तार आरोपी:
- राहुल मेघवाल (19), निवासी सुरजपोल, जालोर
- निखिल हरिजन (24), निवासी सुरजपोल, जालोर
- करणकुमार हरिजन (27), निवासी सुरजपोल, जालोर
- मंगलाराम जोगी (23), निवासी धर्मकांटा तासखाना बावड़ी, जालोर
- श्रवण कुमार राव (20), निवासी देवकी, थाना नोसरा, हाल बडी पोल, जालोर
वारदात का तरीका: चोरी की घटना 12 मई 2025 को हुई, जब ग्रेनाइट फैक्ट्री में घुसे अज्ञात व्यक्तियों ने केबल काटी और टैक्सी में भरकर फरार हो गए। फैक्ट्री मालिक सुरेश चौधरी ने पुलिस को रिपोर्ट दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।
अपराधियों की कार्यप्रणाली: आरोपी पहले फैक्ट्री में घुसकर केबल इकट्ठी करते थे। फिर पीछे से टैक्सी या मोटरसाइकिल लेकर अपने साथियों को बुलाकर सामान भरकर चोरी को अंजाम देते।
पुलिस टीम: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अरविंद कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रामूराम, हेड कांस्टेबल पोपटलाल, और कांस्टेबल सुरेंद्र कासनिया, हनुमानराम, विजयकुमार, सुरेश डुडी, राकेश कुमार, कृष्णकुमार और विनोदकुमार शामिल थे।
कोतवाली पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से संम्पत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। मामले की आगे की जांच जारी है।



