रानीवाड़ा पुलिस पर टालमटोल करने का आरोप, उपखंड अधिकारी के मार्फत सौंपा ज्ञापन
रानीवाड़ा। स्थानीय उपखंड क्षेत्र के मौजा बड़गांव में दो माह पूर्व हुई चोरी के मामले में पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली से परेशान होकर पीड़ित ने जिला कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने उपखंड अधिकारी रानीवाड़ा के मार्फत जिला कलेक्टर जालोर को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच व माल बरामदगी की मांग की है।
आज-कल का दे रहे झांसा
बड़गांव निवासी पीड़ित जय प्रकाश पुत्र नारायण लाल जीनगर ने बताया कि गत 4 अप्रैल 2026 को उनके यहां चोरी की वारदात हुई थी। इस संबंध में उन्होंने 6 अप्रैल 2026 को रानीवाड़ा थाने में मुकदमा संख्या 0066/2026 दर्ज करवाया था। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय केवल आज-कल का झांसा देकर टरका रही है।
पूंजी साफ, न्याय का इंतजार पीड़ित के अनुसार चोर उनकी पूरी जमा-पूंजी लेकर फरार हो गए हैं। दो महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं लगना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
त्वरित कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने प्रार्थना पत्र पेश कर मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाकर मुलजिमों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, जब्तशुदा माल बरामद करवाकर प्रार्थी को सुपुर्द करवाया जाए। ज्ञापन के साथ पुलिस रिपोर्ट की प्रति भी संलग्न की गई है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां