Homeजालोरबागरा पुलिस का 'ऑपरेशन धरकरभर': सनफ्री सोलर प्लांट में झगड़ा, 16 गिरफ्तार

बागरा पुलिस का ‘ऑपरेशन धरकरभर’: सनफ्री सोलर प्लांट में झगड़ा, 16 गिरफ्तार

Published on

जालोर। पुलिस महानिरीक्षक, जोधपुर रेंज विकासकुमार के निर्देशानुसार रेंज में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम और वांछित अपराधियों के खिलाफ ‘मिशन मदमर्दन’ के तहत चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन धरकरभर’ में बागरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर मोटाराम गोदारा व वृताधिकारी जालोर गौतम जैन के सुपरविजन में बागरा थाना पुलिस ने 16 गैरसायलानों को गिरफ्तार किया है।

मेड़ा निचला सोलर प्लांट में हुआ था विवाद

यह कार्रवाई बुधवार, 16 जुलाई 2025 को सनफ्री सोलर प्लांट मेड़ा निचला में हुई। सूचना मिली थी कि प्लांट में काम कर रहे मजदूरों के दो गुटों में आपस में झगड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही थानाप्रभारी भागीरथराम (सउनि) ने तत्काल पुलिस चौकी सियाणा को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए।

सियाणा चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा और चोटिल व्यक्तियों को पीएचसी आकोली लेकर गया। बाद में थानाप्रभारी भागीरथराम (सउनि) मय जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचे और चोटिल अनवर खां व निजामुद्दीन का मेडिकल मुआयना करवाया। चश्मदीद गवाहों की मदद से घटना में शामिल गैरसायलानों की पहचान की गई। घटनास्थल पर और अधिक अपराध करने की नीयत से आक्रोशित हो रहे 16 व्यक्तियों को धारा 126, 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ इस्तगासा तैयार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की सूची:

  1. मूलसिंह (31), पुत्र चैनसिंह, राजपुरोहित, धारवी, थाना शिव, बाड़मेर।
  2. नरेन्द्र कुमार (27), पुत्र जीतलाल भारतीय, आधमपुर कैथाना, थाना थरवाई, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
  3. आदित्य कुमार (25), पुत्र रामनरेश पासी, फिरोजपुर उर्फ शेखपुर, थाना फूलपुर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
  4. विशाल (23), पुत्र सुरेन्द्र पासी, आधमपुर, थाना थरवाई, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
  5. आशिष कुमार (23), पुत्र ओमप्रकाश पासी, चकदौलत, थाना हंडिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
  6. शिव कुमार (19), पुत्र सन्तोष कुमार पासी, आधमपुर कैथाना, थाना थरवाई, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
  7. अरुण कुमार (25), पुत्र राम आधार पासी, नदियानी शिकंदरा, थाना थरवाई, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
  8. संजय (35), पुत्र पिन्टु लाल पासी, आधमपुर कैथाना, थाना थरवाई, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
  9. शुभम (18), पुत्र रजिंत पासी, रामपुर, थाना सरोंग, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
  10. आजाद खां (24), पुत्र साबिर अहमद मुसलमान, मुकराबाद शाहपुर, थाना मुकराबाद शहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
  11. सनी कुमार भारतीय (20), पुत्र सुरेश भारतीय पासी, कांडरू, थाना सहरायनायर, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
  12. प्रशान्त कुमार (20), पुत्र प्रभुनाथ पासी, नदीयानी शिकन्दरा, थाना थरवाई, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
  13. शेषमनी (22), पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पासी, राजेपुर बाहरिया, थाना बहरिया, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
  14. विकास (22), पुत्र प्रदीप कुमार पासी, कमालपुर, थाना मुगराबाद शाहपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश।
  15. रामसिंह (30), पुत्र रामनारायण भारतीय पासी, आधमपुर कैथाना, थाना थरवाई, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
  16. महेन्द्र कुमार (30), पुत्र सुकरू पासी, जहाजापुर, थाना मऊ आईमा, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश।

पुलिस टीम: इस कार्रवाई में सउनि भागीरथ राम, हैडकानि मांगीलाल (427), कानि गौतमचन्द (1054), कानि वागाराम (147), कानि आसुसिंह (1006) और कानि अनिल कुमार शामिल थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...