सर्कल न्यूज़ नेटवर्क
मालवाड़ा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घांसेड़ी में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में शिवम इंटरनेशनल स्कूल मालवाड़ा के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन कर परचम लहराया है। स्कूल ने रोलर स्केटिंग और राइफल शूटिंग में अपना दबदबा कायम रखते हुए 7 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज सहित कुल 13 मेडल जीतकर लगातार चौथे वर्ष जिला चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
टीम प्रभारी नरेंद्र परमार ने बताया कि रोलर स्केटिंग स्पर्धा में यशवर्धन सिंह ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 3 गोल्ड मेडल हासिल किए। वहीं राजवीर सिंह ने 1 गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा शिवपाल ने 3, मानवी तंवर ने 1, राजवीर सिंह ने 1 और हैप्पी सिंह ने 1 सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि खुशबू ने 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता। राइफल शूटिंग में भी खिलाड़ियों का सटीक निशाना देखने को मिला, जिसमें प्रत्यूष साहू और मनीषा पुरोहित ने एक-एक गोल्ड मेडल हासिल किया।
फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, 6 खिलाड़ी राज्य स्तर पर चयनित: शानदार जीत दर्ज कर जब विजेता टीम विद्यालय पहुंची, तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का फूल-माला पहनाकर और पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यशवर्धन सिंह, राजवीर सिंह, शिवपाल, प्रत्यूष साहू, मनीषा पुरोहित और मानवी तंवर का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है।










पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां