जालौर जिले के नरसाणा में सुनार की दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा, पूछताछ में एक दर्जन से अधिक वारदातें स्वीकार
बिश्नागढ़/जालौर। बिश्नागढ़ थाना पुलिस ने नरसाणा गांव में एक सुनार की दुकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब 1000 किलोमीटर तक पीछा किया और आखिरकार दोनों को अहमदाबाद (गुजरात) से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जालौर जिले के अलग-अलग गांवों में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें करना कबूल किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जालौर वृत्त के वृत्ताधिकारी गौतम जैन (आरपीएस) के निकटतम सुपरविजन में बिश्नागढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने नरसाणा गांव में सुनार की दुकान में हुई चोरी के संबंध में दर्ज मुकदमा संख्या 94/01-07-2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस 2023 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों वांछित आरोपियों को अहमदाबाद से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।
जालौर के इन गांवों में चोरी करना स्वीकारा पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जालौर जिले के नरसाणा, आसाणा, पांथेड़ी, सायला, वीराणा, थलवाड़, ओटवाला और धोरा ढाणी उम्मेदाबाद सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में नकबजनी की वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की संभावना है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण और आपराधिक रिकॉर्ड
1. आरोपी: डायाराम
- पिता का नाम: मेघाराम उर्फ मेहराराम
- जाति: देवासी
- निवासी: नांदिया, पुलिस थाना बागोड़ा
- क्रिमिनल रिकॉर्ड:
- मुकदमा नंबर 28 (दिनांक 01-03-2021) धारा 380, 457 भादसं, थाना बागोड़ा (न्यायालय निर्णय)
- मुकदमा नंबर 184 (दिनांक 15-09-2021) धारा 379, 457, 380 भादसं, थाना बागोड़ा (ट्रायल पेंडिंग)
- मुकदमा नंबर 41 (दिनांक 22-03-2024) धारा 457, 380 भादसं, थाना बागोड़ा (ट्रायल पेंडिंग)
- मुकदमा नंबर 116 (दिनांक 01-08-2024) धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस 2023, थाना बागोड़ा (ट्रायल पेंडिंग)
2. आरोपी: श्रवण कुमार
- पिता का नाम: चेलाराम
- जाति: लोहार
- निवासी: रावता, पुलिस थाना बागोड़ा
- क्रिमिनल रिकॉर्ड:
- मुकदमा नंबर 28 (दिनांक 01-03-2021) धारा 380, 457 भादसं, थाना बागोड़ा (न्यायालय निर्णय)
- मुकदमा नंबर 184 (दिनांक 15-09-2021) धारा 379, 457, 380 भादसं, थाना बागोड़ा (ट्रायल पेंडिंग)
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम इस बड़ी कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में बिश्नागढ़ थानाधिकारी मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक (सउनि) ताराराम, कांस्टेबल वीरमसिंह (278), कांस्टेबल निम्बाराम (388), कांस्टेबल अर्जुनकुमार (316), कांस्टेबल नरेशकुमार (572) तथा साइबर सेल जालौर के हेड कांस्टेबल छत्रपाल (603) एवं हेड कांस्टेबल किशन (722) शामिल रहे।
विशेष योगदान आरोपियों को ट्रेस करने और दबोचने में साइबर सेल जालौर के हेड कांस्टेबल त्रिलोकसिंह (869) और बिश्नागढ़ थाने के कांस्टेबल नैनाराम (318) का विशेष योगदान रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां