जालोर। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार रेंज में अवैध मादक पदार्थ की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं नकबजनी के दर्ज प्रकरणों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में जिले में अपराधिक प्रकरणों में वांछित अभियुक्तो के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
मोटाराम आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालौर, गौतम जैन आरपीएस वृताधिकारी वृत जालोर के निकटतम सुपरविजन में अरविन्द कुमार नि. पु थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 6.02.2025 को नकबजनी का दर्ज प्रकरण संख्या 285 दिनाक 16. 10.2024 धारा 331 (3) 305 (ए) बीएनएस में वांछित अभियुक्त दिनेश कुमार पुत्र गणेशा राम जाति मेघवाल उम्र 32 साल निवासी सामूजा पुलिस थाना आहोर और मायाराम उर्फ पपीया पुत्र मांगीलाल जाति मेघवाल उम्र 27 साल निवासी रेवत पुलिस थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगणों का 3 योम पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर गहनता से पुछताछ की जाकर अभियुक्तगणों के कब्जे से चोरी का माल मसरूका एक सोने की कंठी व एक जोडी नांदी के बाजूबन्द को बरामद किया जाकर बाद अनुसंधान अभियुक्तगणों को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। अभियुक्त दिनेश कुमार पुलिस थाना आहोर हल्के क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर एवं उसके विरूद्ध चोरी के 10 प्रकरण पंजिबद्ध है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 16.10.2024 को प्रार्थी भंवरलाल पुत्र जेराराम जाति चौधरी उम्र 42 साल ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट पेश कर बताया कि दिनांक 15.10. 2024 के दिन में करीब 1-1.30 बजे अभियुक्त दिनेश कुमार सामुजा व अन्य चोरों ने मकान का ताले तोड़कर एक सोने की कंठी व एक जोड़ी चांदी के बाजुबन्ध चोरी करे ले गये। वगैराह रिपोर्ट पर प्रकरण पंजिबद्ध किया गया एवं अनुसंधान शुरू किया गया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां