रानीवाड़ा। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार रेंज में अवैध गतिविधियों/मादक पदार्थ/शराब तस्करी/अवैध बजरी खनन माफियाओं/चोरी/नकबजनी/वांछित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत ज्ञानचंद्र यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में जिले में गंभीर प्रवृति के अपराधों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत आवड़दान रतनु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचोर एवं भवानीसिंह इन्दा वृताधिकारी रानीवाड़ा के निकटतम सुपरविजन में दीपसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना रानीवाड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए गांग निवासी हकमाराम के साथ गंभीर मारपीट कर हत्या करने के प्रकरण में फरार वांछित अभियुक्त दिनेश भाई पुत्र हरकन भाई जाति रेबारी निवासी मगरावा पुलिस थाना धानेरा जिला बनासकांठा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बता देते है कि गत साल 9 दिसंबर को केसाराम पुत्र बाबराजी जाति- देवासी, निवासी- गांग, पुलिस थाना रानीवाड़ा जिला जालोर ने रिपोर्ट पेश की, कि दिनांक 8.12.2024 को मेरा पुत्र चुरी भरकर गुजरात में माल सप्लाई करने के दौरान सांय 4 बजे के करीबन श्रीराम पेट्रोल पंप गांग के पास स्थित होटल पर चाय पीने के समय पिकअप गाडी रजि. नंबर जीजे 4 ए डब्ल्यू 2184 व एक स्वीफ्ट कार में सवार होकर आपराधिक षडयंत्र रचकर आरोपीगण सांवलाराम पुत्र प्रेमाजी जाति देवासी निवासी गांग, लक्ष्मण पुत्र प्रेमाजी जाति देवासी निवासी गांग व 4-5 अन्य व्यक्ति ने मेरे पुत्र हकमाराम को घेर कर जान से खत्म करने की बदनियति पूर्वक आशय से लोहे की राड़ व लाठियों से उसके सिर, हाथों व पैरो पर प्राणघातक चोट कारित की।
वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा नं. 281 दिनांक 09.12.2024 धारा 126 (2),115 (2) 109 (1),308 (2)3 (5) बीएनएस 2023 में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। दौराने ईलाज पीड़ित हकमाराम की मृत्यु हो गई। इस मामले में रानीवाड़ा पुलिस ने पूर्व में सांवलाराम पुत्र प्रेमाराम जाति देवासी उम्र 38 साल निवासी गांग पुलिस थाना रानीवाडा, लक्ष्मण पुत्र प्रेमाराम जाति देवासी उम्र 38 साल निवासी गांग, विया भाई पुत्र गोकला भाई उम्र 22 साल देवासी निवासी गोला पुलिस थाना धानेरा जिला बनासकाठा और कमलेश कुमार पुत्र जोईताराम जाति रेबारी उम्र 25 साल निवासी धाखा पुलिस थाना धानेरा को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस सफल कार्यवाही में रानीवाड़ा थानाधिकारी दीपसिंह चौहान सहित रामनिवास कानि, सोहनलाल कानि. का खास सहयोग रहा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां