जालोर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के तत्वावधान में 22 मई 2025 को दुग्ध समितियों के सचिवों के लिए बैंक चेक (बीसीएस) बनाने की प्रक्रिया पर कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दुग्ध समितियों के सचिवों को बैंक चेक बनाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।
कार्यशाला का उद्घाटन सहकारी बैंक रानीवाड़ा के शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्यों और बैंक चेक बनाने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी। नारायण सिंह, प्रधान निदेशक, जालोर सहकारी बैंक ने भी इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

जालोर के सहकारी समितियों के प्रशिक्षक सुनील वीरवाल ने सहकारी समितियों के कार्यप्रणाली, उद्देश्य और लाभों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य में सहकारी दुग्ध उत्पादन के संभावित अवसरों पर चर्चा की। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को सहकारी समितियों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस कार्यशाला में पीएनडीएसआई, ईश्वर लाल जिवानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं दुग्ध समितियों के सचिवों ने सक्रिय भाग लिया। कार्यशाला का सफल समापन जगमाल सिंह बालावत द्वारा किया गया।



