रामसीन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मामलों में फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत 5000 रुपये के इनामी अपराधी रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 09 फरवरी 2025 को दर्ज प्रकरण संख्या 37 (धारा 8/15, 21 एनडीपीएस एक्ट एवं 3/25 आर्म्स एक्ट) में रमेश कुमार (पुत्र भगवानाराम जाट, उम्र 23 वर्ष, निवासी गोल्थरा धोरा, पुनासा, पुलिस थाना भीनमाल) तीन माह से फरार था। पुलिस टीम ने उसे धरपकड़ कर मामले में गिरफ़्तार किया।
प्रकरण की जांच
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त से अग्रिम अनुसंधान जारी है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
- तेजूसिंह (उपनिरीक्षक, थानाधिकारी, रामसीन)
- ओमप्रकाश (कानि 342, रामसीन पुलिस थाना)
विशेष भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी
- जगराम (कानि 146, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जालोर)
- हडमानाराम (कानि 474, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जालोर)
- मांगाराम (कानि 112, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जालोर)
रामसीन पुलिस अवैध मादक पदार्थों की वारदातों को रोकने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए सक्रिय रूप से अभियान चला रही है और लगातार कार्रवाई कर रही है।



