जालोर 30 अप्रेल। भीनमाल के निकट स्थित प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल सुंधा पर्वत पर रोप-वे सेवा 1 व 2 मई को दो दिन बंद रहेगी।
श्री सुंधामाता रोप-वे प्राइवेट लिमिटेड के व्यवस्थापक प्रहलादराय अग्रवाल ने बताया कि रखरखाव कार्य के कारण 1 और 2 मई को रोपवे सेवा उपलब्ध नहीं होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को पैदल ही पर्वत पर चढ़ना होगा।
सुंधा पर्वत जालोर का एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय तीर्थस्थल है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में गुजरात और राजस्थान के कई जिलों से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
