मुंबई। राजस्थान सेल भारतीय जनता पार्टी मुंबई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संदेश “सेवा ही संगठन है” के मार्ग पर चलते हुए राजस्थान दिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया। अशोक सिंघल रूग्ण सेवा सदन में गायों की सेवा और रुग्ण परिवारों को भोजन करवाकर इस दिन को समर्पण और सेवा के रूप में मनाया गया।
इस कार्यक्रम में राजस्थान सेल मुंबई के अध्यक्ष नरेन्द्र भंडारी, उपाध्यक्ष जनक रावल, महामंत्री कलपेश जैन, ईश्वर सिंह राठौड़, दक्षिण मध्य मुंबई अध्यक्ष दलपत सिंह राव और मांगीलाल रावल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अध्यक्ष नरेन्द्र भंडारी ने सभी राजस्थानी भाई-बहनों को राजस्थान दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राजस्थानी भाई-बहन अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि की समृद्धि और विकास के लिए सदैव तन, मन और धन से कार्य करते रहेंगे।
यह आयोजन राजस्थान की संस्कृति और सेवा भावना को समर्पित था, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने सराहा।
