Homeसांचौरसांचौर में संयुक्त किसान मोर्चा सोमवार को करेगा धरना प्रदर्शन, बडी तादात...

सांचौर में संयुक्त किसान मोर्चा सोमवार को करेगा धरना प्रदर्शन, बडी तादात में किसान भाग लेंगे

Published on

सांचौर। पंजाब में किसान आंदोलन के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा जिला सांचौर सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देगा।

संयुक्त किसान मोर्चा सांचौर के जिला अध्यक्ष ईशराराम बिश्नोई ने बताया कि पंजाब के किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एसएसपी) लागू करने, किसानों के सभी कर्जे माफ करने, किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को शहीदों का दर्जा देकर स्मारक बनाने, किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। साथ ही जगजीत सिंह डंडेवाल द्वारा आमरण अनशन के 20 दिन पूरे हो जाने पर भी सरकार की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर पूरे देश में 23 दिसंबर सोमवार को सभी जिला मुख्यालयों पर किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर सांचौर के मार्फत ज्ञापन दिया जाएगा।

कोषाध्यक्ष धीमाराम खिलेरी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा 2022 के बकाया बीमा क्लेम के कागजात बजाज कंपनी को भेजने, खरीफ रबी 2023 एवं खरीफ 2024 का प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम रिलायंस कंपनी की मनमानी के संबंध में मांग पत्र दिया जाएगा।

उपाध्यक्ष विरद सिंह चौहान ने बताया कि आदान अनुदान 2022 की राशि अभी भी बकाया पड़ी है उनको किसानों के खाते में जमा करवाने, नर्मदा नहर की वितरिकाओं में टेल तक पानी पहुंचाने, बिजली की कटौती बंद करने संबंधी एवं अन्य समस्याओं को लेकर के ज्ञापन दिया जाएगा।

जिला मंत्री मकाराम चौधरी ने बताया कि 23.12.2024 सोमवार को जिला मुख्यालय सांचौर पर सभी किसानों द्वारा एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए 1 बजे ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें सभी किसानों का आह्वान किया कि समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

मूली में गरजा किसान: 16 सितंबर को चितलवाना उपखंड पर महापड़ाव की तैयारी

अन्नदाता की सुनवाई नहीं, अकाल घोषणा और बीमा घोटाले के खिलाफ आर-पार की लड़ाई...

35 कानूड़ा प्रतिमाओं संग किलवा में रचा गया इतिहास: रूपाजी आंजणा धाम में उमड़ा आस्था, संस्कृति और जनसेवा का महासैलाब

सर्कल न्यूज नेटवर्क मातृशक्ति के गरबा, 251 यूनिट रक्तदान और दही-हांडी से भक्तिमय हुआ माहौल;...

संयुक्त किसान मोर्चा की हुंकार: बकाया अनुदान और नर्मदा नहर के पानी को लेकर सांचौर में कल होगी अहम बैठक

सांचौर: किसानों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा सांचौर...

ढाई साल से फरार 15,000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार: महिला अत्याचार मामले में चितलवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सांचौर/जालोर: जालौर जिले की चितलवाना थाना पुलिस ने महिला अत्याचार और दुष्कर्म के गंभीर मामले...

सांचौर का गौरवशाली इतिहास और भव्य किलों का अभाव: एक ऐतिहासिक विश्लेषण

सांचौर प्रॉपर में मेवाड़, मारवाड़ या ढूंढाड़ की तरह बड़े-बड़े और भव्य किले, गढ़...

निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर: डोटासरा से मिलीं जालोर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल

जयपुर में पीसीसी वॉर रूम में हुई अहम रणनीतिक चर्चा, संगठन की मजबूती और...

रानीवाड़ा में विकास की बहार: चार गांवों में 8 करोड़ की लागत से बनेगा अटल प्रगति पथ!

धानोल, दांतवाड़ा, पावली और जसवंतपुरा में एक-एक किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक मंजूरी;...