जयपुर में पीसीसी वॉर रूम में हुई अहम रणनीतिक चर्चा, संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर दिए जरूरी दिशा-निर्देश
सर्कल न्यूज नेटवर्क जयपुर/जालौर। प्रदेश में आगामी स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन ने अपनी जमीनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जालोर जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने राजधानी जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के वॉर रूम में प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से शिष्टाचार व संगठनात्मक मुलाकात की।
संगठन के ढांचे और चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल ने जालोर जिले में पार्टी की वर्तमान संगठनात्मक गतिविधियों, ब्लॉक व मंडल स्तर की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के रुख से प्रदेशाध्यक्ष को अवगत कराया। आगामी पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी निकाय चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने, योग्य व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को आगे लाने तथा स्थानीय जनमुद्दों को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को एकजुट कर मैदान में उतरने के निर्देश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने जिले की संगठनात्मक समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाएं, सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करें और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाएं ताकि आगामी चुनावों में बेहतर नतीजे हासिल किए जा सकें।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां