उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहट लोडेड पिस्टल सहित चार राउंड कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ़्तार किया है।
थाना अधिकारी हिमांशुसिंह राजावत ने बताया की बाडमेर की तरफ से कुछ युवक थार गाड़ी में बेठकर अवैध सामग्री लेकर घूम रहे हैं। जिस पर नाकाबंदी करवा कर गाड़ी को रुकवाया तो दो युवक गाड़ी से निकल कर भाग गये। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ा, वहीं दूसरा भागने में सफल रहा।
पुलिस ने बाडमेर जिले के दिनेश विश्नोई को गिरफ़्तार किया है। वहीं मोके से फरार हुआ दूसरे साथी का नाम मदन मेघवाल बताया जा रहा है। पुलिस ने गाडी को जब्त कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
राजावत ने बताया कि रिमांड लेकर आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी से काफी बडे राज खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी के कई वारदातों में लिप्त होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता।



