Homeन्यूज़पुलिस निर्दोष लोगों को अपराधी बनाने का षडयंत्र रच रही हैं -...

पुलिस निर्दोष लोगों को अपराधी बनाने का षडयंत्र रच रही हैं – सिरोही जिला कांग्रेस

Published on

जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला पुलिस के खिलाफ पारित किया निंदा प्रस्ताव

सिरोही। सिरोही जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को बैठक आयोजित कर जिला पुलिस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला पुलिस पर राजनैतिक षडयंत्र के तहत भाजपा के अपने आकाओं को खुश करने के लिए पूज्य संत पोमजी महाराज की पत्नी के हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए शांति पूर्ण ढंग से न्याय की मांग करने आए फरियादियों से अभद्रता करने के साथ झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव में कहा कि शिवगंज तहसील के गाव खन्दरा में स्थित बाबा रामदेव आश्रम मठ के पूज्य सन्त पोमजी महाराज की पत्नि सतु बाई की हत्या किये जाने का प्रकरण पुलिस थाना शिवगंज में दर्ज हुआ उक्त सतु बाई हत्याकांड ने गत 02 दो माह से मुल्जिमान को गिरफ्तार नहीं किये जाने पर एवं पुलिस अधिकारियो द्वारा सन्तोषदप्रद जवाब नहीं दिये जाने पर जिला सिरोही के 36 कौम में नाराजगी होने पर 28 जून को सरूप विलास परिसर में शान्तिपूर्वक नियमानुसार जिला प्रशासन सिरोही को सूचित कर एवं अनुमति लेकर लोकतांत्रिक तरीके से शान्तिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया जा रहा था जिस पर जिला पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियो ने भाजपा के आकाओं के दवाव में षडयन्तपूर्वक पहली बार लोगो को जिला पुलिस अधिकारियो ने जिला परिषद कार्यालय के बाहर ही रोका गया तत्पश्चात जिला प्रशासन के पुलिस अधिकारियो ने राजनैतिक दवाब में आकर षडयन्तपूर्वक काग्रेस पार्टी के पदाधिकारियो के विरूद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर राज कार्य में बाधा का झुठा प्रकरण दर्ज करवाया गया है। राज्य सरकार का उक्त कृत्य लोकतन्त्र के विरूद्ध है।

प्रस्ताव में बताया कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है जनहित के मुददो पर विपक्ष के आन्दोलन को ‘पुलिस कुचलने का प्रयास कर रही है जनता के मुददों को पुलिस की लाठी से दबाया नही जा सकता, यह लोकतन्त्र का अपमान है। सरकार के खिलाफ आमजन के मुददो को लेकर जन आन्दोलन करना विपक्ष का लोकतान्त्रिक अधिकार है। जनता को सत्ता की नीतियो का विरोध करने का अधिकार हैं। हर राजनैतिक दल सत्ता के खिलाफ प्रदर्शन घेराव और धरने देते आये है लेकिन पहली बार भाजपा सरकार ने अलोकतान्त्रिक ढंग से झूठे मुकदमे कर जन आन्दोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। आम जनता को डराया जा रहा है उनकी अभिव्यक्ति की आजादी उनसे छीनी जा रही है। राज्य में हर जिला में काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के विरुद्ध राज्य कार्य में बाधा का झूठा मुकदमा दर्ज किये जा रहे है। जिससे काग्रेस पार्टी सिरोही का प्रत्येक कार्यकर्ता में रोष व्याप्त है।

वर्तमान भाजपा सरकार के उक्त कृत्य के विरूद्ध घोर निन्दा करते हुये निन्दा प्रस्ताव पारित करती हैं। बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद जोशी, विधायक रेवदर मोतीराम कोली, प्रधान आबूरोड लीलाराम गरासिया, पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, प्रदेश महामंत्री प्रभारी सिरोही अंजना मेघवाल, पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संध्या चौधरी, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव तसलीम बानो, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य निंबाराम गरासिया सहित सैकड़ों कांग्रेस ने सामूहिक हस्ताक्षर के साथ निंदा प्रस्ताव पारित किया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

विकास की सौगात: शिवगंज पंचायत समिति में 30 लाख से 7 ट्यूबवेल स्वीकृत, प्रधान ललिता कुंवर ने जाते-जाते निभाया अपना वादा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क शिवगंज। पंचायत समिति शिवगंज के अधीन आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

सपनों को मिलीं ‘मुस्कान की चाबियां’: तावीदर के नौनिहालों के चेहरे पर खिले बैग पाकर खुशियों के फूल

भामाशाह कल्याण सिंह देवल की प्रेरणादाई पहल से राजकीय विद्यालय में गूंजी खुशियां, शिक्षा...

चुनाव हारे पर अध्यक्ष पद की दावेदारी, शिवगंज पालिका में जैसलमेर जैसा ‘हाइब्रिड’ सियासी भूचाल!

हार के बाद भी नामांकन, भाजपा के 3 बागी पार्षदों के भरोसे पलटेगा बाजी?...