Homeचितलवानाभीनमाल व चितलवाना पुलिस बड़ी कार्यवाही, एक करोड की अवैध अंग्रेजी शराब...

भीनमाल व चितलवाना पुलिस बड़ी कार्यवाही, एक करोड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Published on

भीनमाल। भीनमाल व चितलवाना पुलिस ने जॉइंट रूप से कारवाई कर वर्ष के अंत व राज्य में सता परिवर्तन के बाद भीनमाल क्षेत्र में पहली बार करीब एक करोड रूपयो की पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर वाहन चालक को गिरफ्तार किया। उक्त शराब लुधियाना (पंजाब) से गुजरात राज्य में सप्लाई होने थी। जालोर पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन व सांचोर पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए संचालित अभियान के तहत शनिवार शाम को चितलवाना पुलिस को लुधियाना से अवैध शराब रवाना होकर गुजरात जाने की सूचना पर चितलवाना थानाधिकारी पन्नाराम प्रजापत के नेतृत्व में कॉस्टेबल पीराराम, ओमप्रकाश, वागाराम, ओमप्रकाश व भंजनलाल की टीम द्वारा नाकाबंदी की गई। ट्रक चालक व तस्करो को नाकांबदी की भनक पर चालक ने रास्ता बदलकर भीनमाल थाना क्षेत्र से होकर गुजरात में प्रवेश की योजना बनाई।

चितलवाना पुलिस की सूचना पर भीनमाल पुलिस उप अधीक्षक हिम्मत सिंह चारण के सुपरविजन में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में हेडकॉस्टेबल बाबूलाल, पूनमचंद, भंवरलाल व पूनमाराम, कॉस्टेबल मोहनलाल, प्रकाश भादूं, मदनलाल, दिनेशकुमार व रामलाल की टीम द्वारा स्थानीय एमपी मार्ग पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान दासंपा से भीनमाल की तरफ आ रहे ट्रक नंबर आरजे ०७ जीबी ७८९३ को पुलिस दल द्वारा रोकने का ईशारा किया, लेकिन ट्रक चालक बाडमेर जिलाअंतर्गत बारूडी निवासी बीरबलराम उर्फ ओमप्रकाश (३२)पुत्र माधाराम विश्रोई ने ट्रक को तेज गति व लापरवाही से चलाकर नांकाबदी तोड़ते हुए पुलिस दल पर चढ़ाने का प्रयास कर शहर की तरफ ट्रक को लेकर गया।

जिस पर पुलिस दल द्वारा पीछा कर स्थानीय क्षेमकरी माता सर्किल (करड़ा चार रास्ता)के पास ट्रक को रूकवाकर चालक को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन चालक ने ट्रक की फाटक को अंदर से बंद कर नीचे उतरने से इंकार करते हुए गाड़ी को भगाने की कोशिश करने लगा। जिस पर पुलिस दल ने ट्रक का अगला शीशा फोडकर बड़ी मुश्किल से फाटकर खुलवाकर ट्रक को बंद करवाया। इसके बाद पुलिस दल द्वारा तलाशी लेने पर उसमे आलू की बोरियो के नीचे शराब के कार्टून होना पाया गया।

जिस पर ट्रक को पुलिस थाना परिसर लेकर जाकर शराब के कार्टून के उपर रखी १९० बोरी आलू की उतारकर पंजाब निर्मित ९५ कार्टून ऑल सीजन, ५५० कार्टून मेक डॉवेल अग्रेंजी शराब, ९५ कॉर्टून रॉयल चैलेज, ४५ कार्टून ऑलड मोन अग्रेंजी शराब व फॉर सेल पंजाब निर्मित ५० हायवर्ड ५००० अग्रेंजी बीयर कुल ८३५ कार्टून अवैध शराब की पेट्यिा को उतारा गया। जिस पर पुलिस ने शराब व ट्रक को जब्त कर चालक बीरबलराम उर्फ ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रामेश्वर भाटी ने बताया कि ट्रक चालक से अवैध शराब की रवानगी व सप्लाई के स्थान, बेचने वाले व खरीदने वाले मालिक के बारे में पूछताछ की जा रही है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...