सांचौर/17 दिसम्बर, 2023 प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी, विकास और जनकल्याण की गारंटी है, यह बात सांसद देवजी पटेल ने रविवार को ब्लॉक सांचोर ग्राम हाडेतर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में कही। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होकर ग्रामीणों से संवाद किया और प्रशासन को समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति तथा विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में यह यात्रा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे।
मोदी की गारंटी, विकास और जनकल्याण कर गारंटी - सांसद देवजी पटेल

सर्कलन्यूज़® राजस्थान का डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
मारवाड़ और राजस्थान की हर हलचल पर सबसे तेज़ और सटीक नज़र: पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने व संपूर्ण राजस्थान के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी (CircleNews.in) पर।
यूट्यूब चैनल
वीडियो और ग्राउंड रिपोर्ट देखें
वीडियो खबरों, ग्राउंड रिपोर्टिंग और ब्रेकिंग लाइव अपडेट्स के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें और 🔔 घंटी के आइकन को दबाकर ताज़ा अपडेट्स पाएं।
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करेंविज्ञापन एवं सहयोग
विज्ञापन एवं बिज़नेस पार्टनरशिप
अपने व्यवसाय, संस्थान, ब्रांड या कार्यक्रम को लाखों पाठकों तक पहुंचाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के लिए अभी संपर्क करें।
9829441487 पर वाट्सअप करें📢 WhatsApp चैनल से जुड़ें फॉलो करें






पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां