Homeरानीवाड़ासंस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

Published on

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—’चारित्रिक श्रेष्ठता ही सच्ची शक्ति’, मातृशक्ति प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन गूंजे प्रेरक विचार; स्नेह मिलन में उमड़ी महिलाओं की भागीदारी

Circle News Network रानीवाड़ा। जब अनुशासन दिनचर्या बन जाए और खेल-कूद चरित्र निर्माण का माध्यम, तब व्यक्तित्व में नई चमक उभरती है। कस्बे के यू.आर. कॉलेज, आजोदर में श्री क्षत्रिय युवक संघ के तत्वावधान में आयोजित मातृशक्ति प्राथमिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। अलसुबह जागरण और ईश प्रार्थना के साथ गूंजे मंत्रोच्चार के बाद मैदान पर स्वयंसेविकाओं ने योग मुद्राओं के जरिए आत्मसंयम का पाठ पढ़ा।

क्रीड़ा सत्र के दौरान पारंपरिक खेलों के जरिए मनोवैज्ञानिक तरीके से सहयोग, त्वरित निर्णय क्षमता और शारीरिक-मानसिक सुदृढ़ता का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। दोपहर में आयोजित सामास्या सत्र को संबोधित करते हुए शिविर प्रमुख रश्मि कंवर देलदरी ने कहा कि भौतिक चकाचौंध के इस दौर में बुराइयों से दूर रहकर ही चारित्रिक श्रेष्ठता हासिल की जा सकती है। उन्होंने रेखांकित किया कि ऐसे शिविर दरअसल संस्कारों के सींचन का वह माध्यम हैं, जहां से जीवन की दिशा तय होती है। बौद्धिक सत्र में वक्ताओं ने गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराते हुए ऐतिहासिक वीर-वीरांगनाओं के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज निर्माण में जुटने का आह्वान किया।

शिविर के अंतर्गत सोमवार को ‘मातृशक्ति स्नेह मिलन’ का भी आयोजन हुआ। इसमें रानीवाड़ा क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित महिलाओं को शिविर की दैनंदिनी, सामूहिक अनुशासन और संघ की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया।

एक नजर : श्री क्षत्रिय युवक संघ वर्ष 1946 में पूज्य तनसिंह जी द्वारा स्थापित ‘श्री क्षत्रिय युवक संघ’ एक गैर-राजनीतिक एवं विशुद्ध संस्कार निर्माणकारी संगठन है। यह संगठन किसी बाह्य प्रदर्शन के बजाय प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च प्रशिक्षण शिविरों के जरिए व्यक्ति के अंतःकरण को परिष्कृत करने का कार्य करता है। खेल, सहभोज, सामास्या (आत्मचिंतन सत्र) और मौन जैसी अनूठी कार्यप्रणाली के माध्यम से यह संगठन बालकों, युवकों और मातृशक्ति में त्याग, कर्तव्यनिष्ठा तथा चारित्रिक शुचिता का निर्माण कर उन्हें राष्ट्र व समाज सेवा के योग्य बनाता है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...