बिशनगढ पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दबोचा आरोपी, सोने की मुरकियां लूटने की देता था अंजाम
जालोर। संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बिशनगढ ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. यह शातिर अकेला पाकर चरवाहों को नकली पिस्टल से डराता था और उनके कानों से सोने की मुरकियां लूटकर फरार हो जाता था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जालोर, बालोतरा और जैसलमेर में हुई वारदातों का पर्दाफाश किया है.

घटना की पूरी विगत
दिनांक 29 जुलाई 2026 को सरहद बालवाडा में एक अकेला चरवाहा व पशुपालक मौजूद था. इस दौरान आरोपी ने उसे नकली पिस्टल दिखाई और उसके दोनों कानों में पहनी हुई सोने की मुरकियां लूट ली. इस घटना को लेकर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस थाना बिशनगढ में प्रकरण संख्या 105 दिनांक 31 जुलाई 2026 धारा 309 (4) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सहायता और आसूचना संकलन के आधार पर अज्ञात मुलजिम को चिह्नित किया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त तारूनाथ पुत्र सुमेरनाथ कौम नाथ उम्र 26 साल निवासी काला भाटा पचपदरा पुलिस थाना पचपदरा को दस्तयाब कर लिया. अनुसंधान के दौरान आरोपी ने बालवाडा, जिला बालोतरा और जैसलमेर में इसी प्रकार चरवाहों के साथ लूट की अन्य वारदातों को अंजाम देना भी स्वीकार किया है.
ऑपरेशन में शामिल अधिकारी एवं पुलिस टीम
यह पूरी कार्रवाई अधिकारियों के कुशल निर्देशन और पुलिस टीम के समर्पित प्रयासों से पूरी हुई:
- मार्गदर्शन एवं सुपरविजन: मोटाराम गोदारा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालोर), गौतमकुमार जैन (आरपीएस वृताधिकारी, वृत जालोर).
- नेतृत्व: मनोजकुमार (निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी बिशनगढ).
- पुलिस टीम के सदस्य:
- मनोज (निरीक्षक पुलिस)
- रूपसिंह (सहायक उपनिरीक्षक)
- बाबुलाल (हैडकांस्टेबल)
- नरेशकुमार (कांस्टेबल 572)
- छोटुराम (कांस्टेबल 303)
- ओमप्रकाश (कांस्टेबल 999)
- निम्बाराम (कांस्टेबल 388)
- मुकेशकुमार (चालक कांस्टेबल 666), पुलिस थाना बिशनगढ
- त्रिलोकसिंह (हैडकांस्टेबल 869), साईबर सेल एसपीओ, जालोर
- विशेष भूमिका: नैनाराम (कांस्टेबल 318), पुलिस थाना बिशनगढ.



