HomeचितलवानाSOG का बड़ा खुलासा: JEN भर्ती 2021 का पेपर भी हुआ था...

SOG का बड़ा खुलासा: JEN भर्ती 2021 का पेपर भी हुआ था लीक, सांचौर का ‘सहायक अभियंता’ गिरफ्तार

Published on

पेपर माफिया के जाल में फंसी दोबारा आयोजित परीक्षा; मेरिट में 12वीं रैंक लाने वाला गणपतलाल विश्नोई चढ़ा पुलिस के हत्थे

जयपुर/सांचौर।

राजस्थान में पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता (JEN) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2021 में बड़ी धांधली का खुलासा किया है। SOG ने इस मामले में सांचौर के रहने वाले और वर्तमान में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में सहायक अभियंता (AEN) के पद पर कार्यरत गणपतलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है।

पेपर लीक की ‘दोहरी मार’

​SOG के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) विशाल बंसल के अनुसार, JEN भर्ती परीक्षा-2020 को दिसंबर 2020 में पेपर लीक के कारण निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद 12 सितंबर 2021 को यह परीक्षा दोबारा आयोजित की गई। जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि माफियाओं ने न केवल पहली परीक्षा, बल्कि दोबारा आयोजित की गई परीक्षा का पेपर भी समय से पहले ही आउट कर दिया था।

ऐसे हुआ आरोपी का पर्दाफाश

​जांच के दौरान जब पूर्व में पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने कबूला कि जिस संगठित गिरोह ने पहली परीक्षा रद्द करवाई थी, वही गिरोह दोबारा आयोजित परीक्षा में भी सक्रिय था।

  • आरोपी: गणपतलाल विश्नोई (पुत्र गोवर्धन राम विश्नोई), उम्र 34 वर्ष।
  • पता: निवासी डेडवा, सांचौर (जालौर)।
  • कार्रवाई: आरोपी ने लीक पेपर के जरिए परीक्षा पास की और मेरिट में 12वां स्थान हासिल किया। इसके आधार पर उसे नौकरी मिली और वह पदोन्नत होकर बाड़मेर में सहायक अभियंता के पद पर कार्य कर रहा था।

पुराना इतिहास: भर्ती परीक्षाओं में माफिया का जाल

​यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान की प्रमुख भर्तियों पर सवाल उठे हैं। SOG की जांच में यह भी सामने आया है कि:

  1. SI भर्ती परीक्षा (2021): 13 से 15 सितंबर 2021 के बीच हुई सब-इंस्पेक्टर भर्ती के पेपर भी इसी दौरान लीक किए गए थे।
  2. जगदीश विश्नोई का कनेक्शन: इस मामले में मुख्य आरोपी जगदीश विश्नोई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसने पूछताछ में बताया कि कैसे उसने अपने साथियों के साथ मिलकर परीक्षा से कुछ समय पहले अभ्यर्थियों को पेपर उपलब्ध कराया था।
पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

दूसरी खबर ये भी

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...