जालोर। जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों, गिरफ्तारी वारंटियों और स्थायी वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन और ऑपरेशन धरपकड़ अभियान के तहत बागोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर ज्ञानचन्द यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालोर मोटाराम गोदारा और पुलिस उप अधीक्षक, भीनमाल अन्नराजसिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
बागोड़ा थानाधिकारी हुकमाराम के नेतृत्व में गठित टीमों ने आज दिनांक 03 अगस्त, 2025 को एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार वारंटी और निरुद्ध किशोर
गिरफ्तार किए गए स्थायी वारंटियों में शैतानाराम पुत्र भागीरथराम (जाति विश्नोई, उम्र 34 साल, निवासी गांवड़ी) और दिनेश कुमार पुत्र भगवानाराम (जाति मेघवाल, उम्र 37 साल, निवासी धुम्बड़िया) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, विधि से संघर्षरत एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। इन सभी को कल दिनांक 04 अगस्त, 2025 को संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक किशनलाल और धर्माराम के साथ हेड कांस्टेबल हरीशकुमार (1156) और कांस्टेबल रमेशकुमार (490), राजुराम (966), मसराराम (912), महिला कांस्टेबल सुमित्रा (898), नरेशकुमार (620), कृष्णकुमार (673), भैराराम (228), महिला कांस्टेबल देशु (832) और चालक कांस्टेबल उम्मेदसिंह (690) शामिल थे।



