ऑपरेशन ‘भौकाल’ में सांचौर पुलिस की बड़ी कामयाबी
जालोर, 16 जून: जोधपुर रेंज में चलाए जा रहे “ऑपरेशन भौकाल” के तहत पुलिस थाना सांचौर ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार देर रात सरहद पलादर क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो गाड़ी से 84 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की।
स्कॉर्पियो (वाहन संख्या RJ-08-BT-0181) को रुकवाने पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन में अंग्रेजी शराब की बोतलें व बीयर के केन भरे कुल 84 कार्टून बरामद हुए। बरामद शराब और वाहन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है।
शराब तस्करी का मामला दर्ज, जांच शुरू पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण संख्या 294/2025 दर्ज करते हुए राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। आरोपी की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
जब्तशुदा शराब का ब्यौरा इस प्रकार है:
- Royal Stag की बोतलें – 7 कार्टून
- Blender’s Pride – 30 कार्टून
- UB Classic Beer – 2 कार्टून
- Tuborg Strong – 5 कार्टून
- Budweiser Magnum – 6 कार्टून
- Royal Stag Can – 26 कार्टून
- Kingfisher Premium – 8 कार्टून
पुलिस टीम की सक्रियता से मिली सफलता यह कार्रवाई थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह कच्छवाह के नेतृत्व में की गई, जिनके साथ हेड कांस्टेबल कालूदान (456), कांस्टेबल गोआराम (338) व भंवरलाल (518) शामिल थे।
वरिष्ठ अधिकारियों की सतत निगरानी इस संपूर्ण ऑपरेशन की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर आवड़दान रतनू व वृत्ताधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ कांबले, आईपीएस द्वारा की गई, जबकि इस मुहिम की रूपरेखा जिला पुलिस अधीक्षक जालोर ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में बनी थी।



