पुलिस थाना करड़ा द्वारा “ऑपरेशन मदमस्त” के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध धारदार हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, उसके पास से चोरी की गई बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
यह कार्रवाई 10 जून 2025 को शाम करीब 6 बजे थाना क्षेत्र में सरहद भाटीप के पास नाकाबंदी के दौरान की गई। पुलिस टीम को देखकर एक युवक घबराहट में अपनी मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया, जिससे उसकी आंख पर हल्की चोट आई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बिना लाइसेंस और परमिट का धारदार छुरा बरामद किया गया।
जब्त की गई मोटरसाइकिल का चैसिस नंबर और इंजन नंबर है, जिसे लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त वाहन गुजरात के थाना धानेरा क्षेत्र से चोरी हुआ था।
पुलिस ने मौके से आरोपी भाखराराम पुत्र चतराराम, उम्र 22 वर्ष, जाति भील, निवासी आतेरा नाडी पुनासा, थाना भीनमाल को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध पुलिस थाना करड़ा में मुकदमा संख्या 63/2025 धारा 4/25(1)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
इस कार्रवाई को पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवडदान और वृताधिकारी भवानीसिंह के निर्देशन में तथा थानाधिकारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में हेड कांस्टेबल संग्रामाराम, कांस्टेबल लादुराम, दिनेशकुमार और कृष्णराम शामिल रहे।



