जालोर:
पुलिस थाना कोतवाली और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में ऑपरेशन सपोलिया के तहत एक अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज विकासकुमार और जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर और वृताधिकारी जालोर की सुपरविजन में निरीक्षक थानाधिकारी कोतवाली के नेतृत्व में गठित टीम ने 1 जून 2025 को बिशनगढ़ रोड पर रामदेव होटल के पास अभियुक्त अहमदखान पुत्र जेतेखान, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोलर, थाना जालोर को पकड़ा।
अभियुक्त के कब्जे से 6 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ और परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (नंबर RJ16 SN 6704) भी जब्त कर ली गई।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 166 दिनांक 2 जून 2025, धारा 8/21,25 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कोतवाली जालोर में दर्ज किया गया। आगे की जांच निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बागरा के हवाले कर दी गई है। अभियुक्त से स्मैक की खरीद-फरोख्त के संबंध में जांच जारी है।
अभियान के तहत पुलिस लगातार नाकाबंदी, संदिग्ध स्थानों और वाहनों की तलाशी ले रही है।



