जालोर, 2 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका विधिक सेवा समितियों द्वारा प्रत्येक पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थापित ‘विधिक सेवा क्लिनिक’ के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 27 पैरा लीगल वॉलेंटियर्स (अधिकार मित्र) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही, भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए 23 अतिरिक्त पैरा लीगल वॉलेंटियर्स के लिए आरक्षित सूची भी तैयार की जाएगी। आवेदन 16 जून, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशों के तहत जालोर पंचायत समिति में 7, आहोर और सायला में 1-1, भीनमाल, रानीवाड़ा, सांचौर, चितलवाना और सरनाऊ में 2-2 तथा बागोड़ा और जसवंतपुरा में 4-4 सहित कुल 27 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।
योग्यता एवं आवश्यक दस्तावेज
- योग्यता: आवेदक का राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- भाषा: हिन्दी (देवनागरी लिपि) में लिखने-पढ़ने की अच्छी जानकारी एवं क्षमता होनी चाहिए।
- आवश्यक दस्तावेज:
- सैकण्डरी परीक्षा की अंकतालिका या प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति
- शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रति
- दो मूल चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराने नहीं)
- आवेदन पत्र पर स्वयं के हस्ताक्षरयुक्त पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- संबंधित पंचायत समिति के ग्राम के निवासी होने का प्रमाण (आधार कार्ड/राशन कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/मूल निवास या अन्य कोई समकक्ष प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति)
- किसी प्रकार का कोई मुकदमा नहीं होने का स्वप्रमाणित शपथ पत्र
आवेदन प्रक्रिया
आवेदनकर्ता जिला मुख्यालय एवं तालुका मुख्यालय पर 16 जून, 2025 तक जिला कार्यालय तथा संबंधित क्षेत्र की तालुका विधिक सेवा समिति (भीनमाल, रानीवाड़ा, सांचौर) कार्यालय में निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करवा सकते हैं।
अपूर्ण या गलत आवेदन तथा आवश्यक प्रमाण पत्रों के न होने पर आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
आवेदनों की जांच के बाद योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को पैरा लीगल वॉलेंटियर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
चयनित अभ्यर्थियों की सूचना समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाएगी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तालुका विधिक सेवा समिति (भीनमाल, रानीवाड़ा, सांचौर) कार्यालय एवं जालोर जिला न्यायालय की वेबसाइट https://jalore.dcourts.gov.in पर भी उपलब्ध करवाई जाएगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां