रानीवाड़ा (जालोर)। सर्कल न्यूज़ नेटवर्क। रानीवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी और नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 1 लाख रुपये के सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं।
सांचौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आवडदान रतनु और रानीवाड़ा के वृत्ताधिकारी श्री भवानीसिंह इन्दा के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, पुलिस थानाधिकारी श्री दीपसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने रानीवाड़ा थाने के मुकदमा नंबर 144, दिनांक 27.06.2025 में वांछित आरोपी की तलाश शुरू की।
तकनीकी सहयोग से पुलिस ने आरोपी बलबीरसिंह उर्फ पिनु (24) पुत्र गजेंद्रसिंह, निवासी जगदंबा कॉलोनी, जोधपुर को कल दिनांक 17.09.2025 को दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी किए गए गहनों को महावीर कुमार (29) पुत्र मीठालाल, निवासी पुरण, जसवंतपुरा हाल मॉं आशापुरा ज्वैलर्स, रानीवाड़ा को बेचना स्वीकार किया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ज्वैलर महावीर कुमार को भी दिनांक 17.09.2025 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस टीम में थानाधिकारी दीपसिंह, सउनि पब्बाराम, तकनीकी सहयोग के लिए कानि. भागीरथराम, कानि. नरेंद्रकुमार और कानि. जोगाराम शामिल थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां