पूर्व विधायक देवल ने कहा—पौधा लगाना ही नहीं, पेड़ बनने तक संभालना भी जरूरी
रानीवाड़ा। क्षेत्र के धानोल गांव में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के करीब 1200 पौधे रोपे।

पूर्व विधायक देवल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को केवल एक दिन का औपचारिक कार्यक्रम न मानकर जनसंकल्प बनाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनके पेड़ बनने तक नियमित देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी उठाना बेहद आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पौधों की सुरक्षा और सार-संभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश आंजणा, पूर्व सरपंच रिड़मलसिंह डाभी, प्रशासक आरती गणपतलाल थावरेसा, ग्राम विकास अधिकारी मनीष भाटी, पूर्व उपसरपंच जबर सिंह, उपसरपंच बगदाराम मोदी, उपसरपंच सवसी राम चौधरी, मूलाराम चौधरी, डॉ. दिनेश चौधरी, चंदनसिंह, चेतनपुरी, छैल सिंह, नारूसिंह, चुनीलाल गर्ग, मावाराम मेघवाल और भरतपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां