ड्रग्स के खिलाफ ज़ालौर में 'जीरो टॉलरेंस': 33 NDPS प्रकरणों का जब्त माल ठिकाने लगाया
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क, जालौर। ज़ालौर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अपनी 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ज़िले के समस्त थानों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत जब्त किए गए माल का विधिवत निस्तारण किया गया। इस दौरान करीब 5 क्विंटल से अधिक डोडा पोस्त और गांजा समेत लगभग एक लाख अफीम के पौधे जलाकर नष्ट कर दिए गए।
डीएसपी की अध्यक्षता में हुआ निस्तारण
जिला पुलिस अधीक्षक (आईपीएस), शैलेन्द्रसिंह इन्दौलिया की अध्यक्षता में जिला औषधि व्ययन समिति की बैठक हुई। इसमें जब्तशुदा माल के निस्तारण का निर्णय लिया गया।
जिला औषधि व्ययन समिति के सदस्य मोटाराम गोदारा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालौर) और उदयपाल गोदारा (निरीक्षक, अपराध सहायक) की उपस्थिति में, जब्त मादक पदार्थों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 52ए के तहत इन्वेंट्रीशुदा (माननीय न्यायालयों से इन्वेंट्री करवाई गई) मालखाना आइटमों को नष्ट किया गया।
आडवाड़ा फायरिंग बट पर नष्ट किया माल
यह कार्रवाई गांव आडवाडा में स्थित फायरिंग बट पर थानाधिकारियों और मालखाना प्रभारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। कुल 33 पैंडिंग प्रकरणों के जब्तशुदा माल को जलाकर नष्ट किया गया।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण:
| क्रम संख्या | माल का प्रकार | मात्रा |
| 1. | डोडापोस्त | 03 क्विंटल 82 किलो 289 ग्राम |
| 2. | गांजा | 02 क्विंटल 11 किलोग्राम 031 ग्राम |
| 3. | अफीम के पौधे | 102000 नग (2211.080 किलोग्राम पैकेट सहित) |
| 4. | स्मैक | 70 ग्राम 23 मिलीग्राम |
| 5. | एमडी (MD) | 149 ग्राम 23 मिलीग्राम |
| 6. | हरे पौधे भांग | 31 नग |
पुलिस अधीक्षक इन्दौलिया ने बताया कि इस कार्रवाई से मालखानों के पैंडिंग प्रकरणों का निस्तारण हुआ है और यह ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की सख्ती को दर्शाता है। ज़ालौर पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार सक्रिय है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां