जालोर जिला कांग्रेस कमेटी में हुए हालिया संगठनात्मक बदलावों के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में जिले के वरिष्ठ युवा नेताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया अभिनंदन जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ युवा कांग्रेस नेता कमलेश कांवा और एनएसयूआई (NSUI) के कद्दावर नेता व युवा कांग्रेस जिला महासचिव रघुवीर सिंह सोलंकी ने जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल से मुलाकात की। इस दौरान रघुवीर सिंह सोलंकी ने जिलाध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया, वहीं कमलेश कांवा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें बधाई दी। यह मुलाकात अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

युवाओं के सहयोग से पार्टी होगी मजबूत मुलाकात के दौरान युवा नेताओं ने विश्वास जताया कि रमीला मेघवाल के ऊर्जावान और अनुभवी नेतृत्व में जिले में कांग्रेस संगठन को एक नई दिशा मिलेगी।
- कमलेश कांवा और रघुवीर सिंह सोलंकी ने कहा कि "एनएसयूआई और युवा कांग्रेस की टीम जिलाध्यक्ष के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगी। हम पार्टी की रीतियों-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर संगठन को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
युवा ही पार्टी का भविष्य: मेघवाल जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने युवा नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सहयोग से ही पार्टी का भविष्य सुरक्षित है और संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर दिनेश देवासी सातरु भी उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां