रानीवाड़ा। शहर के तहसील रोेड़ पर श्री हनुमानजी मंदिर में रविवार को विश्व हिंदू परिषद प्रखण्ड स्तर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में त्रिशुल दीक्षा कार्यक्रम को आगामी 6 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय लिया गया एवं त्रिशुल दीक्षा कार्यक्रम की तैयारियों एवं धर्म रक्षा निधि के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विहिप जिला उपाध्यक्ष नन्द किशोर जोशी ने संगठन के काम के लिए धर्म रक्षा निधि की आवश्यकता पर जोर दिया। जोशी ने कहा कि हर महिने के अंतिम शनिवार को विश्व हिन्दु परिषद द्वारा नगर के विभिन्न मंदिरों में हनुमान चालिसा पाठ किया जायेगा, जिसमें सभी को बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
प्रखण्ड अध्यक्ष जयन्तिलाल पुरोहित ने सनातनियों की राष्टभक्ति एवं हिन्दु हित हेतु एक होने पर बल दिया। साथ ही सभी सनातनी को एक होने का संकल्प दिलाया। इस दौरान विहिप के प्रखण्ड उपाध्यक्ष बंसत प्रजापत, प्रखण्ड मंत्री करण प्रजापत, गौरक्षा प्रमुख महेन्द्र प्रजापत, कृष्ण कुमार चौधरी, कानाराम, हंजारीमल जोशी, महेन्द्र देवासी, गौतम जोशी सहित कई जनें मौजुद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां